जिला आयुष अधिकारी डॉ. सीएस गौरहा हुए सेवानिवृत्त

by SUNIL NAMDEO
0 comments

आयुर्वेद अधिकारी संघ रायगढ़ ने सम्मान समारोह कर डॉ. दिनेश पटेल और डॉ. मोधिया को भी दी भावभीनी विदाई

आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी डॉ. सीएस गौरहा ने अपना अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण किए। रायगढ़ में 21 जनवरी 2025 से कार्य करते हुए बीते 31 जुलाई को अपने कार्य से सेवानिवृत्ति हो गए। उनका कार्यकाल अच्छा रहा। आयुष विभाग में बेहतर तालमेल बिठाते हुए उन्होंने उपलब्धि भी हासिल की।

rl
previous arrow
next arrow

       छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ रायगढ़ ने भव्य सम्मान समारोह कर सेवानिवृत्ति हुए डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. मोधिया का भी सम्मान किया। डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. मोधिया वर्ष 2003 से सविदा में कार्य आरंभ किये थे। दोनों ने अपना कर्त्तव्य निर्विवाद रूप से कर्मठता से निभाए। छग आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा ने सम्मान समारोह में शामिल होकर उनकी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को परंपरा अनुसार शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और अभिन्दंन पत्र सहित उपहार भेंट किया गया। 

balaji
previous arrow
next arrow

       सम्मान समारोह में जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीरा भगत, डॉ. शेष बहादुर यादव, प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय नायक, डॉ. कुणाल पटेल, डॉ. करुणा सागर पटेल, डॉ. मित्रभानु गुप्ता, डॉ. सक्सेना, डॉ. संजीव पटेल, डॉ. तिलक पटेल, डॉ. सादिक, डॉ. मुकेश साहू, डॉ. राजेश सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts