नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

150 से अधिक कैडेट्स ने ली नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रवीण तेवतिया के निर्देशन में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
                       कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं तथा उन्हें नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

rl
previous arrow
next arrow

चक्रधर चौक और सिंगल चौक पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

balaji
previous arrow
next arrow

शपथ ग्रहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने शहर के प्रमुख स्थलों चक्रधर नगर चौक और सिंगल चौक पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कैडेट्स ने अपने सशक्त अभिनय और प्रेरक संवादों के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को किस तरह प्रभावित करता है तथा इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है। आम नागरिकों ने इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विभिन्न महाविद्यालयों के कैडेट्स ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में आईटीआई महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट किशोर पटेल ने युवाओं से अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीडी कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई महाविद्यालय, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ तथा एनपीएन जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कैडेट्स ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे तथा नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts