जिंदल यूनिवर्सिटी की होनहार छात्रा ने बीएससी में किया टॉप

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के पुसौर ब्लॉक के पड़िगांव की बेटी तनिषा पाणिग्राही ने ओपी जिन्दल विश्वविद्यालय रायगढ़ में बीएससी की परीक्षा पर सर्वोच्च अंक प्राप्तकर ग्राम के साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र व गाँव के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विदित हो तनिषा पाणिग्रही पुसौर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम शंकर पाणिग्राही और श्रीमती नन्दिता पाणिग्राही की सुपुत्री हैं। उनका पुत्र तन्मय पाणिग्राही भी मेधावी है व इसी सत्र बारहवी की परीक्षा प्रथम श्रेणी पर उत्तीर्ण कर राघवेन्द्र राव विज्ञान स्कातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर पर अध्ययनरत हैं। तनिषा की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श ग्राम्य भारती पुसौर तदउपरान्त महाविद्यालयीन शिक्षा जिन्दल विश्वविद्यालय में हुई है। उनकी इस उपलब्धि ने ग्राम की प्रतिभा और क्षेत्र के मान को बढ़ाया है। आदर्श ग्राम्य भारती पुसौर के प्राचार्य के साथ पुरे स्टॉफ ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिये बधाई संदेश प्रेषित किया है। तनिषा ने अपनी इस उपलब्धि का पूर्ण श्रेय अपने गुरूजनों के साथ माता-पिता और परिवार को दिया है ।
ज्ञातव्य हो यह विशिष्ट गोल्ड मेडल तनिषा पाणिग्राही को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका के हाथों उद्योगपति नवीन जिंदल के सपत्निक उपस्थिति में प्रदान की गई है।







