महानदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के खतरे से दहशतजदा हैं लोग

by SUNIL NAMDEO
0 comments

बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में ओपी चौधरी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल में हो रही बारिश से महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने को तटीय गांवों में निवासरत लोगों से धैर्य और सतर्कता बरतने की अपील की। ओपी चौधरी ने कहा, “पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ सारंगढ़ बिलाई गढ़ शक्ति जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के समुचित निर्देश दिए गए हैं।

rl
previous arrow
next arrow

   ओपी ने कहा महानदी में आ रहे पानी के दबाव को कम करने के लिए पड़ोसी राज्य ओड़िशा की सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हीराकुंड डैम के ज्यादा से ज्यादा गेट खोले जाएं, ताकि महानदी में पानी का फ्लो नियंत्रित हो सके। इसके लिए वहां के अधिकारियों से बेहतर तालमेल किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ में गंगरेल बांध के गेट खुलने से भी जलस्तर बढ़ सकता है, इसीलिए हम पहले से तैयार हैं। आपदा की इस घड़ी में घबराहट की बजाय सतर्क रहना है। अगर बारिश इसी तरह जारी रहती है और बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन आपकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। डूब क्षेत्र में रहने वाले परिवार जरूरी दस्तावेज, दवाइयां और खाने-पीने का सामान पहले से सुरक्षित स्थान पर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

balaji
previous arrow
next arrow

                             विधायक ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ सहित महानदी प्रभावित जिलों के कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविर, नाव, SDRF और मेडिकल टीम को तटीय गांवों के पास तैनात रखने को कहा। ओपी चौधरी ने कहा, “हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे। सरकार और प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

Related Posts