जय श्री जगन्नाथ के जयघोष से गुंजा पूर्वांचल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा ग्राम कुकुर्दा में श्रद्धा, भक्ति हर्षोल्लास के साथ निकली। कर्ता के रूप मे ग्राम गौंटिया मनोज गुप्ता, महेश गुप्ता, दौलत गुप्ता, नेत्रानंद प्रधान एवं पंडित सत्यम पंडा थे।
रथयात्रा में जय गणेशा युवा समिति के युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रभु के दर्शन किए तथा रथ की पावन डोरी खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे ग्राम में “जय श्री जगन्नाथ” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता कर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे ग्राम में “जय श्री जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती सम्पन्न हुई।
वहीं, महाप्रभु का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला, जहाँ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा भक्तजनों का सराहनीय सहयोग रहा। महाप्रभु से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर सेवा में पंडित सत्यम पंडा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, सेवा, समरसता, मानव कल्याण का संदेश देती है, साथ ही भक्तों से धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान भी करती है।







