रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे पर रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में विशेष रक्त जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहा है। इससे पूर्व भी संस्थान द्वारा फ्री सिकल सेल जांच शिविर, रक्तदान एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) को अस्पताल में होने वाली सभी प्रकार की रक्त जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल और डॉ. मल्लिका अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी जांच कराएं।







