सरस्वती शिशु मंदिर में 360 लोगों ने एक साथ किया वंदे मातरम गान

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

नमामि भारतम के अंतर्गत वंदे मातरम की यादगार मनाई गई 150वीं वर्षगांठ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में आज नमामि भारतम के अंतर्गत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वंदे मातरम् एक साथ गाया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                कार्यक्रम के साक्षी डॉ. प्रमोद कुमार गबेल (प्राध्यापक कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़), कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. यशवंत कुमार शिंदे (स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी), प्रमुख वक्ता गणेश चंद्र यादव, मुख्य अतिथि दुर्बादल पटनायक (सरस्वती शिशु मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ के व्यवस्था प्रमुख) तथा अधिवक्ता शिशिर वर्मा कार्यक्रम के अतिथि एवं संयोजक कुबेर माली (प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर) थे।

balaji
previous arrow
next arrow

मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ अतिथि परिचय के बाद ठीक 11 बजे 188 भैया बहन विद्यालय स्टॉफ 22, 6 अतिथि एवं 144 अभिभावक बंधु भगिनी की उपस्थिति में वंदे मातरम् गीत गया गया। कुल संख्या 360 थी।मंच संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया।

Related Posts