एनटीपीसी लारा में हुआ स्वस्थ आयु के लिए योग

by SUNIL NAMDEO
0 comments

12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समूह योगाभ्यास शिविर संपन्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पूरे विश्व के साथ जुड़ते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। योग शिविर का उद्घाटन सुभाष ठाकुर (परियोजना प्रमुख) और रेखा ठाकुर (अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति) ने किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम है “स्वस्थ आयु के लिए योग”।   

rl
previous arrow
next arrow

   श्री ठाकुर ने बढ़ते उर्म के साथ हम कैसे स्वस्थ रह सकें, इस पर इस साल के थीम दर्शाता है। इस अवसर पर अनुभवी योग प्रशिक्षक के तत्वावधान में कर्मचारी-अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कामगारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

balaji
previous arrow
next arrow

              श्रीमती रेखा ठाकुर ने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देश और दुनिया में व्यापक स्तर पर किया गया, जिसमें लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

              अंत में प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Related Posts