रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विकासखण्ड पुसौर में नव पदस्थ शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा कार्यालय के कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
श्री पटेल के पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण पश्चात स्वागत करने वालों में शा. उ. मा. वि. पुसौर प्राचार्य अमर बेली केरकेट्टा, सेजस पुसौर प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, सेजस पुसौर व्याख्याता रूपेश कुमार चौधरी, छग शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पटेल, शिक्षक संघ जिला रायगढ़ सचिव घनश्याम सिंह पटेल, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील पुसौर अध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल, छग शिक्षक संघ सदस्य जगदीश पटेल, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व्याख्याता भोजराम पटेल, बीआर प्रधान शा.उ.मा.वि. छिछोरउमरिया व्याख्याता शांति ठाकुर एवं शा.उ.मा.वि. पुसौर के साथ वि. ख. शिक्षा कार्यालय के षड़ानन पुरसेठ भी स्वागत व सौजन्य भेंट करने वालों में शामिल थे।
विदित हो कि विगत लम्बे अर्से से जिला शिक्षा विभाग में अपनी सेवा दे रहे (पुसल्दा के प्राचार्य) भुवनेश्वर पटेल को पुसौर में बीईओ के रूप में पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि भुवनेश्वर पटेल पूर्व में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपना दायित्व निभा चुके है और पुसौर विकासखण्ड के शैक्षणिक भौगोलिक परिवेश से सुपरिचित है जिसका लाभ यहाँ के शिक्षा विभाग को मिलेगा। नव पदस्थ बीईओ भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शासन के नीति व कार्यक्रमों को अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शत-प्रतिशत पालन कराना तथा जमीनी स्तर पर उसका सकारात्मक परिणाम लाना है। हमारा लक्ष्य बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है।







