रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा मानवता और जनसेवा के तहत एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से रविवार को इतवारी बाजार, गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अजय फैंसी स्टोर्स के सामने तपती गर्मी से बेहाल राहगीरों व आमजनों को शीतल शरबत वितरण कर दुआएं ली।
इस सेवा संकल्प के तहत बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, महिलाओं और बच्चों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। भीषण गर्मी के इस मौसम में ठंडी राहत पाकर राहगीरों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने संस्था के इस निःस्वार्थ प्रयास की सराहना भी की। संस्था के अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल ने कहा कि गर्मी से बेहाल राहगीरों को शीतल शरबत की सौगात देना सामाजिक दायित्व है। संस्था भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम के संचालन में प्रोग्राम डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही।
इस पुनीत सेवा कार्य में जेसीआई से विशाल अग्रवाल, निकेत अग्रवाल, अमन अग्रवाल (आरटीओ), विकास (ऊर्जाकॉन), आकाश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, सुमित मित्तल, सुमन दत्ता, शुभम गोयल, वेदांग बेरीवाल और सक्षम अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने जारी की।







