संकुल केंद्र मिड़मिड़ा में प्रधान पाठकों ने छात्रहित में दिए सुझाव
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षण सत्र 2026-27 का स्कूल खुलने में मात्र 2 दिवस शेष रह गए हैं। शासन ने नये सत्र की तैयारी हेतु शिक्षा विभाग को निर्देशित कर दिया है। इसी के परिपालन मे संकुल केंद्र मिड़मिड़ा के सभी स्कूलों के संस्था प्रमुखों की बैठक संकुल केंद्र मिड़मिड़ा में हुई।
संकुल समन्वयक बिजेंद्र चौहान ने बैठक का एजेंडा बताते हुए सर्वप्रथम संकुल की शालाओं और किचन शेड की साफ-सफाई पर विशेष चर्चा की। चूंकि, शासन ने निर्देशित किया है कि 16 जून से स्कूल खुलना है। शाला प्रवेश उत्सव प्रथम दिवस ही मनाना है, साथ ही बच्चों कों न्योता भोजन देना है, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश वितरण भी करना है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु 16 जून से ही बच्चों कों ब्लू प्रिंट आधार पर अभ्यास करवाना है। बच्चों की उपस्थिति हेतु सत्र के प्रथम तिहाई में उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम नहीं होना है। शिक्षकों डोर टू डोर जाकर अधिक संख्या में बच्चों को भर्ती कर उपस्थिति बढ़ाना है। बच्चों को अनुशासित करने हेतु नियमित शालाओं मे सुबह व अवकाश के उपरांत प्रार्थना करवाना है। कतार में बैठाकर बच्चों को खाना खिलाना है, इसके लिए बैठक में प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया, साथ ही नये सत्र हेतु बधाई भी दी गई।
संकुल प्राचार्य अजीता लकड़ा एवं संकुल समन्वयक बिजेंद्र चौहान के निर्देशन में हुई बैठक में 5 प्राथमिक प्रधान पाठक प्रभुदत्त पाणि, चंचला बैरागी, हेमंत निर्मलकर, नेहा टंडन, रिंकी बिसि, 2 माध्यमिक प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी दुबे, शशिकिरण तिग्गा के साथ ही हाई स्कूल मिड़मिड़ा के शिक्षकों की भी उपस्थिति रही।







