जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई टीम तैयार

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

गोपाल-उमेश बने महामंत्री, रामाधर, लेखराज, विक्की, गजानंद और केदार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का कोसमनारा स्थित कर्मा मंदिर में बैठक के दौरान गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला साहू संघ के संरक्षक सेतकुमार साहू, जिला अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, उपाध्यक्ष रमेश साहू, संगठन सचिव गिरधारी साहू तथा जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र साहू की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

rl
previous arrow
next arrow

                  कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर तथा समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं युवाओं की भूमिका पर चर्चा के साथ हुई। इसके पश्चात जिला युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी में गोपाल साह और उमेश साहू को महामंत्री, रामाधर साहू, लेखराज साहू, विक्की साहू, गजानंद साहू-केदार साहू को उपाध्यक्ष, कहर्ष साहू-घनश्याम साहू व दिनबंधू साहू को संगठन सचिव, ईश्वर साहू देव साहू तथा देव साहू और युधिष्ठिर साहू को सह संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही नगर अध्यक्ष के लिए शनि साहू की नाम घोषणा की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

  जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके संगठित होने पर निर्भर करती है और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। साहू समाज शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लगातार आगे बढ़ रहा है। नई कार्यकारिणी से समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष रमेश साहू और संगठन सचिव गिरधारी साहू ने कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ है। यदि युवा संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें तो समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

        युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा शिक्षा, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक युवा को साथ लेकर कार्य करेगी और समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। बैठक में परमेश्वर साहू, रवि साहू, हितेश्वर साहू, राजू साहू सहित समाज के अनेक युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Posts