‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में बाइक-कार छोड़कर शताधिक लोगों ने निभाई सहभागिता

by SUNIL NAMDEO
0 comments

विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में उमड़ा फिटनेस का उत्साह

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह आज रायगढ़ शहर में आयोजित ‘‘संडेज ऑन साइकिल’’ रैली फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश बनकर उभरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 6.30 बजे रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर से प्रारंभ हुई साइकिल रैली चक्रधर चौक, सिग्नल चौक एवं शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पुनः सिग्नल चौक पहुंची तथा कमला नेहरू उद्यान में इसका समापन हुआ। रैली के दौरान 150 प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

rl
previous arrow
next arrow

            इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और सक्रिय जीवनशैली की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आव्हान भी किया। मौके पर सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़ श्रीमती प्रतिमा सागर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित रूप से साइकिलिंग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की अपील की।

balaji
previous arrow
next arrow

                                 कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन बचत तथा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं समूहों का पंजीयन भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल पर भी किया गया। रैली के दौरान रायगढ़ की सड़कों पर फिटनेस और जागरूकता का अनूठा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने ‘‘फिट इंडिया’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सक्रिय एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन लाल नायक, जितेश्वर प्रधान (व्यायाम शिक्षक), शम्मी पुरसेठ (व्यायाम शिक्षक), विकास सिन्हा (शिक्षक), शारदा सिंह गहलोत (फुटबॉल कोच), जयकुमार यादव (ताईक्वांडो प्रशिक्षक), आनंद डनसेना (कबड्डी कोच, संचालक, उन्नायक सेवा समिति रायगढ़) उपस्थित रहे।

Related Posts