पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना है समय की मांग : विकास अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा गत 5 जून को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के विभिन्न विभागों में एसएमएस, एसआईडी, रोलिंग मिल एवं पावर प्लांट में संयंत्र परिसर के भीतर तथा बाहरी क्षेत्रों में सघन पौधरोपण किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                     कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते हम सभी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने आगे कहा कि एक पौधा केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य प्रदान करता है। हमें पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।
                कार्यक्रम के दौरान संयंत्र परिसर के विभिन्न क्षेत्रों एवं बाहरी स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों एवं नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरणीय कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने तथा हरित एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

balaji
previous arrow
next arrow

         कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

Related Posts