जेसीआई की ‘दिल से दिल तक’ में सिखाए गए सुखी दाम्पत्य जीवन के सूत्र

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रिश्तों की प्रगाढ़ता और आपसी समझ पर आधारित एक विशेष ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए 25 से अधिक जोड़े

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्थानीय होटल श्रेष्ठ में 3 मई को रिश्तों की प्रगाढ़ता और आपसी समझ पर आधारित एक विशेष ट्रेनिंग सेशन ‘दिल से दिल तक’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 25 से अधिक जोड़ों (कपल्स) ने हिस्सा लिया और अपने वैवाहिक जीवन को और अधिक मधुर बनाने के गुण सीखे।

rl
previous arrow
next arrow

मुख्य प्रशिक्षिका एवं प्रसिद्ध लाइफ कोच सीए सपना गोलछा ने ‘रिलेशनशिप बिल्डिंग’ विषय पर एक्टिविटी बेस्ड प्रोग्राम संचालित किया। उन्होंने पति-पत्नी के बीच संवाद की कमी को दूर करने और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक हिस्सा ‘कैंडल लाइट सेशन’ रहा, जिसमें जोड़ों ने शांत वातावरण में एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्रशिक्षिका ने समझाया कि कैसे छोटी-छोटी बातें और सही संवाद बड़े मतभेदों को खत्म कर सकते हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

            जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार और रिश्तों के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया है, इसी उद्देश्य से इस सार्थक सत्र का आयोजन किया गया। 25 से ज्यादा कपल्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल, कोषाध्यक्ष जेसी शुभम गोयल, उपाध्यक्ष (ट्रेनिंग) जेसी सुमित मित्तल और कार्यक्रम निर्देशक जेसी एकांश अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस अनूठे अनुभव के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

Related Posts