जगन्नाथ पुरी के जियर स्वामी मठ के महंत कल महालक्ष्मी मंदिर में

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओड़िशा के जगन्नाथ पुरी स्थित जियर स्वामी मठ के महंत इंदिरा रमण स्वामी का आगमन कल प्रातः 10 बजे मां अष्ट महालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में होगा। श्रद्धालु शाम 7 बजे तक स्वामी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
               महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी के पंडित रविभूषण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्वान संतों के दर्शन और उनके सानिध्य में सत्संग करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। अंचल वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि 3 मई को इंदिरा रमण स्वामी का रायगढ़ आगमन हो रहा है।
    उन्होंने शहर के समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संतश्री का दर्शन कर और पुण्य के भागी बनें। अधिक जानकारी हेतु पंडित रविभूषण शास्त्री के मोबाइल नम्बर 98274 93966 में संपर्क किया जा सकता है।

balaj
previous arrow
next arrow

Related Posts