व्याख्याता खेमनिधि नायक को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष खेमनिधि नायक (व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल छातामुड़ा) आज अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 1995 में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 6424 विकास खंड शाखा पुसौर के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारी राजनीति में प्रवेश किया। वे लगातार तीन कार्यकाल 1995 से 2004 तक पुसौर ब्लॉक के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए एवं 2005 से 2011 तक रायगढ़ जिले के कार्यकारी अध्यक्ष रहे तथा 2012 से 2021 तक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर रहे।

rl
previous arrow
next arrow

महत्वपूर्ण कार्य और संघर्षों का सफर

balaji
previous arrow
next arrow

श्री नायक ने अपने कार्यकाल में कर्मचारी हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसमें प्रमुख रूप से वर्ष 1995 – 1996 में विकासखण्ड पुसौर में कर्मचारी भवन का निर्माण, वर्ष 1997-98 में पुसौर के शिक्षकों के गलत युक्तियुक्तकरण आदेश को आंदोलन कर निरस्त करवाना, अक्टूबर 2000 में संकुल छिछोर उमरिया के शिक्षकों का फर्जी वेतन आहरण प्रकरण में आंदोलन कर शिक्षकों का वेतन वापस करवाना, वर्ष 2002 – 2003 में संकुल केंद्र जतरी में शिक्षकों के फर्जी पार्ट फाइनल प्रकरण में आंदोलन कर शिक्षकों का पार्ट फाइनल पुनः खाते में वापस कराना आदि प्रमुख कार्य हैं।

कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

खेमनिधि नायक ने अपने कार्यकाल में छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं ट्रेड यूनियन काउंसिल के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहे। ऐसे जुझारू साथी का सेवानिवृत्ति होना संगठन की अपूरणीय क्षति है। अरविंद कुमार पटेल तहसील अध्यक्ष पुसौर, अशोक कुमार पटेल, श्रवण कुमार साव, अर्जुन कुमार पंडा, राजकुमार पटेल, सालिकराम नायक, पंकज विश्वाल, गुरुदेव गुप्ता ने खेमनिधि नायक को सेवानिवृत्त होने पर बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखद, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं भी दी गई।

शाला संकुल परिवार ने दी भावभीनी विदाई
संकुल छातामुड़ा शाला परिसर के विदाई समारोह में श्री नायक को शॉल, श्रीफल, पेन डायरी के साथ शिक्षकों की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी गुरुदेव गुप्ता और मुरलीधर गुप्ता ने दी।

Related Posts