केनापाली की शिक्षिका लता महंत को मिला शिक्षा रत्न सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायपुर में आयोजित भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र तथा देश का सबसे बड़ा नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025 -26 में शिक्षिका लता महंत (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला केनापाली, विकासखंड व जिला रायगढ़) को शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचार एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरुप राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। रायगढ़ विकास खण्ड से यह सम्मान पाने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं ।
           विदित हो कि लता महंत अपने प्रारंभिक सेवा काल से ही समर्पित शिक्षिका के रूप में कर्तव्य पथ पर रत हैं। पूर्व में इनके द्वारा वर्तमान सारंगढ़ व पूर्ववर्ती रायगढ़ जिला के बरमकेला विकास खण्ड स्थित केन्दवाही डीपा बार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करते न केवल रायगढ़, बल्कि प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर और अन्तर्राष्ट्रीय पर संस्था को पहचान दिलाई, जहाँ जापानी दल पहुंचकर बच्चों की उत्कृष्ठ शिक्षा की सराहना की गई थी यह विद्यालय आज एक माडल के रूप में प्रतिष्ठित है।

rl
previous arrow
next arrow

     मूलतः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला निवासी लता महंत प्रचार-प्रसार से दूर रहकर कर्तव्य निर्वहन में समर्पित रहने वाली शिक्षिका हैं। अपने सहकर्मी शिक्षकों के साथ बाल मनोविज्ञान और प्रतिभावान बच्चों के बौद्धिक व शैक्षणिक विकास के लिए योजनाबद्ध एवं नवाचार कर विद्यार्थियों में गुणवत्ता उन्नयन लता महंत का उद्देश्य रहा है। लता की इस गौरवशाली उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों इसके साथियों व शुभचिंतकों में शालेय शिक्षक संघ के रायगढ़ जिलाध्यक्ष भोजराम पटेल, सहकर्मी अनुराज वर्मा, रमेशराम भगत एवं अन्य साथियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

balaji
previous arrow
next arrow

कई चरणों के बाद हुआ सम्मान के लिए चयन

शिक्षा रत्न पुरुस्कार के लिए संस्था द्वारा समूह के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। पूरे देश से 700 से अधिक व छत्तीसगढ़ से 400 से अधिक नॉमिनेशन प्राप्त हुए। इन आवेदन की अच्छे से जांच कर समूह के द्वारा गठित समिति द्वारा नामित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया। उनके आवेदन फार्म से संबंधित उनके कार्य के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गये थे। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति द्वारा गहनता से परीक्षण किया गया। स्थानीय टीम के प्रमाणीकरण सहित आवश्यकता अनुसार क्रॉस इंटरव्यू के पश्चात चयन सूची जारी किया गया।

Related Posts