ओड़िशा बॉर्डर से लगे जामगांव स्कूल के परीक्षा परिणामों ने जगाई उम्मीद

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मजदूर परिवार के बच्चों ने दसवीं और बारहवीं में किया नाम रोशन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में ओड़िसा सीमा से लगे जामगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने इस उम्मीद को बचाए रखा कि श्रमिक वर्ग से आने वाले बच्चे भी मेहनत के बल पर अच्छा परिणाम दे सकते हैं। शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत भी उन्हें सही मार्गदर्शन देने में कारगर साबित होता है। जामगांव स्कूल के 10वीं कक्षा में 59 बच्चे बैठे जिसमें 50 बच्चे उत्तीर्ण हुए।
     प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 13 रही। परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 85 प्रतिशत रहा। प्राची गुप्ता को 92 प्रतिशत जबकि सुजल पटेल को 90 प्रतिशत अंक मिले। सुजल पटेल ने गणित बिषय में 99 अंक प्राप्त किए। 12वीं का रिजल्ट भी अच्छा रहा। कुल 38 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिसमें 37 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 22 रही। परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 97 प्रतिशत रहा।
संजय ओगरे को 455 अंक (91%) वैशाली सिदार को 452 अंक (90.4%) किशन तांती को 448 अंक (89.6%) एवं वर्षा गुप्ता को 440 अंक (88%) प्राप्त हुए। इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों का उचित मार्गदर्शन और उनकी मेहनत की बड़ी भूमिका रही।

rl
previous arrow
next arrow

                              प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा ने बोर्ड की कक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणामों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अच्छे परिणामों की उम्मीद जताई है।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts