धान खरीदी की तैयारी हुई तेज, धरतीपुत्रों को टोकन से लेकर पंजीयन तक की सुविधा पर जोर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी तेजी से जारी हैं। प्रशासन द्वारा धान खरीदी को लेकर खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ किसानों के पंजीयन, ऑनलाइन टोकन और उपज विक्रय की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए किसान भी तैयारी में जुटे हैं। धान खरीदी की प्रक्रिया में किसानों का पंजीयन महत्वपूर्ण है। इसके लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन सहित आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से खरीदी केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और किसानों की सुविधा का ध्यान रखने की तैयारी की जा रही है।

rl
previous arrow
next arrow

                  रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम जुर्डा निवासी किसान भगतराम पटेल ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय को लेकर वह काफी उत्साहित है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन से लेकर सभी आवश्यक औपचारिकता को पूरी करने में प्रशासन से मदद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह लगभग 40 एकड़ में खेती कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराने से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलती है। इससे समय की बचत होती है और किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज बेचने की तैयारी कर सकते हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

                  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की जा रही है। रायगढ़ जिले में भी किसानों को पंजीयन से लेकर टोकन प्राप्त करने और धान विक्रय तक की प्रक्रिया में सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। आगामी खरीदी को देखते हुए किसानों से आवश्यक पंजीयन और औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा रही है, ताकि खरीदी शुरू होने पर उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Posts