रायगढ़ में 7 नए धान उपार्जन केंद्र को मिली हरी झंडी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

धरमजयगढ़ के मुनुंद, पुसौर के झलमला, लोहरसिंग, नंदेली ओड़ेकेरा और नावापारा-अ, तमनार के खुुरूषलेंगा में खुलेगा धान उपार्जन केन्द्र

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। नए केंद्र विकासखण्ड धरमजयगढ़ के मुनुंद, विकासखण्ड पुसौर के झलमला, लोहरसिंग, नंदेली ओडेकेरा एवं नावापारा-अ तथा विकासखण्ड तमनार के खुुरूषलेंगा में धान उपार्जन केन्द्र खोले जाएंगे।   

rl
previous arrow
next arrow

                  जिले में गत वर्ष 79 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 105 धान उपार्जन केंद्र संचालित था। इस वर्ष 7 नए उपार्जन केंद्र शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 112 हो गई। इससे आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक धान विक्रय की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके समय और परिवहन व्यय की बचत होगी। शासन के निर्देशानुसार नवीन उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

balaji
previous arrow
next arrow

     धान खरीदी केंद्रों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट डिवाइस, नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही इंटरनेट, बिजली, पेयजल, पर्याप्त भंडारण स्थान एवं सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर ने सभी नवीन केंद्रों में धान बिक्री के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को सुचारू एवं सुविधाजनक धान विक्रय की सुविधा मिल सके।

Related Posts