5
भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर कर्मचारी-अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे सरकारी कामगार, मोबाइल फोन चालू रखने का फरमान
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कर्मचारी-अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विभागीय अफसरों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।








