जशपुर में 2 नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव, स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रणजीता स्टेडियम में लगेगी विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने अफसरों की बैठक लेकर राज्योत्सव के अवसर पर विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।

balaji
previous arrow
next arrow

सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम

इस वर्ष राज्योत्सव 2026 की मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण और युवाओं के विकास से जुड़े प्रयासों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

स्थानीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जिला स्तरीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और शासन की जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Posts