झारखंड से रात के अंधेरे में हो रहा था धान का अवैध परिवहन, छग पुलिस ने किया 2 पिकअप जब्त, प्रशासन ने की कार्रवाई

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे 2 पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

rl
previous arrow
next arrow

सही नहीं मिले परिवहन से संबंधित कागजात

balaji
previous arrow
next arrow

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक तथा खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता की तत्परता से गत 24 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की गई। दोनों पिकअप वाहनों में झारखंड के कुरडेग से धान लोड कर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर चराईमारा की ओर ले जाया जा रहा था। धान परिवहन से संबंधित दस्तावेज वैध नहीं मिले। प्रशासनिक टीम ने दोनों पिकअप वाहनों सहित धान को जब्त कर थाना दुलदुला के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले में आवश्यक कार्रवाई एवं प्रकरण तैयार करने के लिए मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया है।

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की है पैनी नजर

दुलदुला तहसील झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। धान खरीदी के सीजन में दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की आशंका को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई जा रही है। सघन जांच अभियान के माध्यम से ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों पर निगरानी और सख्त हुई है। प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान जारी रखने की दिशा में कार्रवाई की है।

Related Posts