नमामि भारतम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सशिमं में हुआ सामूहिक गान
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विद्या भारती के योजना अंतर्गत नमामि भारतम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के समस्त शिशु मंदिरों में एक समय एक साथ एक लय में ठीक पूर्वान्ह 11 बजे वंदे मातरम सामूहिक गान कार्यक्रम का विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विद्या भारती अपना नाम दर्ज करने जा रही है। इसी क्रम में शहर के सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर में नमामि भारतम कार्यक्रम हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती माता, ओम और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर जीवर्धन चौहान, साक्षी के रूप में बीईओ संजय पटेल रहे। मंचस्थ अतिथियों मे प्रबंध समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल, संकुल प्रभारी सनी खाण्डे, समिति के सदस्य सुरेश अग्रवाल, समिति सह सचिव सुजाता साहू, पूर्व प्राचार्य उषा चौहान, श्रीमती पण्डा, लक्ष्मीपुर विद्यालय की प्राचार्या विनीता श्रीवास उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. भारद्वाज ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत ही नहीं हर भारतीय की गौरव गाथा है। यह राष्ट्रगीत, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रप्रेम, समर्पण, मातृभूमि की वंदना है। इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष पंकज गोयल, सदस्य आनंद नहाड़िया, पूर्व छात्र चंद्रकांत पंजाबी भी उपस्थित रहे।








