स्वच्छ घरघोड़ा,स्वस्थ घरघोड़ा के संकल्प के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर पंचायत घरघोड़ा में “स्वच्छता ही सेवा, सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत गत 22 सितंबर से 24 सितंबर तक नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना था।

rl
previous arrow
next arrow

अभियान के दौरान नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया । जैसाकि जय स्तंभ चौक पर कचरा निपटान और सार्वजनिक स्थल की सफाई की गई। माता मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई, कीटाणुशोधन और स्वच्छता प्रबंधन किया गया। गार्डन (उद्यान) क्षेत्र की सफाई कर कचरा हटाया गया और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

इस तीन दिवसीय अभियान में नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों, कर्मचारी-अधिकारियों और आम नागरिकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नागरिकों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और “स्वच्छ घरघोड़ा, स्वस्थ घरघोड़ा” का संदेश दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Posts