चक्रधर समारोह में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की आज रहेगी धूम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

13 प्रस्तुतियों में 74 कलाकार देंगे प्रस्तुति, शाम 4 बजे से रात 11.30 बजे तक सजेगा कला का मंच

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चक्रधर समारोह 2026 की नौवीं संध्या मंगलवार को सुर, ताल व नृत्य की विविध प्रस्तुतियों से सजेगी। शाम 4 बजे से रात 11.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में कुल 13 प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें 74 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में कथक, भरतनाट्यम, ओड़िसी, तबला वादन, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, कथकली, सितार वादन और सूफी गायन की प्रस्तुतियां शामिल हैं।
                    समारोह की शुरुआत रायगढ़ की जिज्ञासा दुबे के कथक नृत्य से होगी। इसके बाद सारंगढ़ की शरवी केशरवानी और रायपुर की आशिका सिंघल कथक प्रस्तुत करेंगी। रायगढ़ के मनीष चंद्रवंशी तबला वादन करेंगे। रायपुर की सुश्री वेदिका सोनी भरतनाट्यम और रायगढ़ की सुश्री अरण्या गोयल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

rl
previous arrow
next arrow

                  सायंकालीन सत्र में बिलासपुर की आँचल पांडे ओड़िसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद रायगढ़ की नव्या यादव एवं आर्या पाठक सेमी क्लासिकल डांस की प्रस्तुति देंगी। सारंगढ़ की अंतरराष्ट्रीय ओड़िसी नृत्यांगना दीक्षा रथ की विशेष प्रस्तुति होगी। वहीं बालोद के प्रसिद्ध लोक कलाकार लहरगंगा पुरानिक साहू अपने 35 सदस्यीय दल के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

                                   रात्रि सत्र में केरल से आए गुरु कोट्टिक्कल नंदकुमारन नायर अपने 8 सदस्यीय दल के साथ पारंपरिक कथकली नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद खैरागढ़ की प्रो. डॉ. लवली शर्मा सितार वादन करेंगी। समारोह का समापन रायगढ़ के राकेश शर्मा और उनके 20 सदस्यीय दल के सूफी गायन से होगा।

Related Posts