चक्रधर समारोह में शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल, अमित साना के गायन से होगा समापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कथक, गोटीपुआ और शास्त्रीय प्रस्तुतियों के साथ खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकार बिखेरेंगे कला की छटा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में आयोजित 41वें चक्रधर समारोह 2026 की 20 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या विविध कला विधाओं के रंगों से सजेगी। शाम 4.45 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में कथक, शास्त्रीय नृत्य, ओडिशा की पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य शैली और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने-सुनने को मिलेंगी। समारोह की अंतिम प्रस्तुति में इंडियन आइडल फेम अमित साना अपने दल के साथ सुरों की महफिल सजाएंगे।

rl
previous arrow
next arrow

स्थानीय कलाकारों की कथक और गायन प्रस्तुतियों से होगी शुरुआत

balaji
previous arrow
next arrow

सांस्कृतिक संध्या का आगाज शाम 4.45 बजे रायगढ़ की आहाना अग्रवाल की कथक प्रस्तुति से होगा। इसके बाद 5 से 5.15 बजे तक रायगढ़ की सोमा दास कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। 5.15 से 5.30 बजे निशांत गुप्ता गायन की प्रस्तुति देंगे। वहीं 5.30 से 5.45 बजे कोरबा की अश्विका साव कथक नृत्य तथा 5.45 से 6 बजे रायगढ़ की आनंदिता तिवारी कथक प्रस्तुति देंगी।

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के 10 कलाकार और गोटीपुआ दल देंगे प्रस्तुति

शाम 6 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 10 सदस्यीय दल की 50 मिनट की विशेष नृत्य प्रस्तुति होगी। इसके बाद शाम 6.50 से 7.50 बजे तक भुवनेश्वर से आए श्री बी.साहू के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल द्वारा ओडिशा की प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य शैली गोटीपुआ का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति समारोह की सांस्कृतिक विविधता को और समृद्ध करेगी।

पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की विशेष प्रस्तुति

रात 7.50 से 8.50 बजे तक पद्मश्री सम्मानित पंडित रामलाल बरेठ के निर्देशन में भूपेंद्र बरेठ एवं 10 सदस्यीय दल द्वारा कथक की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

अमित साना के सुरों से गूंजेगा मंच

रात 9 से 11 बजे तक इंडियन आइडल फेम अमित साना अपने 10 सदस्यीय संगीत दल के साथ गायन की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति के साथ 20 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा।

Related Posts