चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का मन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चक्रधर समारोह के चौथे दिन बेंगलुरु की प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार और शिक्षिका शिवरंजनी हरीश ने शानदार शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में भरतनाट्यम की सुंदर भाव-भंगिमाओं और नृत्य शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।   

rl
previous arrow
next arrow

                                  कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि एवं भगवान शिव की स्तुति से हुई। इसके बाद नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश तक के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। समापन में गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रसिद्ध भजन के माध्यम से भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसमें अहिल्या की शाप-मुक्ति, सीता स्वयंवर और शबरी के मोक्ष का प्रसंग शामिल रहा।

balaji
previous arrow
next arrow

   शिवरंजनी हरीश को 36 वर्षों का नृत्य-साधना और 26 वर्षों का नृत्य-शिक्षण का अनुभव है। उन्होंने 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दिया है। देश-विदेश के अनेक मंचों पर प्रस्तुति दे चुकीं शिवरंजनी हरीश ने कला के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

Related Posts