लापरवाही पड़ी भारी, 42 यात्री बस संचालकों पर गिरी कार्रवाई की गाज, 55 हजार 700 रुपए वसूला गया जुर्माना

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा बसों के दस्तावेज, परमिट की शर्तों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।
                          जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बसों में निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों के बैठने, किराया सूची की उपलब्धता, अग्निशामक यंत्र, चालक एवं परिचालक के वैध लाइसेंस तथा परमिट की शर्तों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं को देखा जा रहा है। इसके साथ ही बस की छत पर माल ले जाने जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 42 बस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 55 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने, किराया सूची नहीं रखने, अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने, कंडक्टर एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कमियों तथा बस के ऊपर माल परिवहन करने के मामले शामिल हैं।

rl
previous arrow
next arrow

                           उन्होंने आगे बताया कि बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन करने तथा वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा यात्री बसों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts