धर्म नगरी खरसिया में मृदुल कृष्ण गोस्वामी समझायेंगे धर्म का मर्म

by SUNIL NAMDEO
0 comments

13 सितंबर से 7 दिवस तक अजीत सिंह नगर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। गर्ग परिवार (बहु झोलरी वाले) द्वारा खरसिया के अजीत सिंह नगर में पितृ मोक्षत्रार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा कल 13 सितम्बर से 7 दिवसीय आयोजित किया गया है। कथा का रसपान कराने श्रीधाम वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी महाराज के शयन भोग सेवा अधिकारी व श्रीमद् भागवत वक्ता आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी का आगमन हो रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

    आयोजक गर्ग परिवार के कमल गर्ग (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया) ने बताया कि 16 वर्ष की अल्प आयु में ही हरिद्वार में गंगा के पावन तट पर प्रथम भागवत कथा शुभारंभ कर निरंतर कथाओं में ज्ञान देकर कोटि-कोटि श्रद्धालुओं को महाराज भक्ति का रसपान करा रहे हैं। भारतीय संस्कृति को मंदाकिनी की मधुर धर्म जोड़कर धार्मिक सामाजिक को संस्कृत प्रवेश को मधुर संगीत खिलाड़ी में पिरोकर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं को अंतिम सांस तक भागवत सुनने की मनो इच्छा रखते हुए भौतिकवाद की चकाचौंध में डूबे हुए लोगों को सात्विक जीवन जीने के सूत्र प्रदान करते हुए बांके बिहारी, राधा रानी की भक्ति की ओर प्रेरित व उत्साहित करते हुए अपनी अविरल भागवत कथा यात्रा में प्रसन्नता पूर्वक बढ़ रहे हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

श्रद्धालुओं के बना विशाल डोम

      आयोजक परिवार ने बताया कि महाराज की कथा श्रवण के लिए राज्य, क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने की जानकारी मिल रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखते हुए विशाल डोम तैयार कर भव्य पंडाल बनाया गया है। इसमें कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजक परिवार ने क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया है कि 13 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा एवं महाराज की कथा का रसास्वादन करने अवश्य पहुँचे।

निकलेगी भव्य शोभायात्रा

13 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा श्याम मंदिर स्टेशन चौक से पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ होकर पुत्री शाला, सुभाष चौक, मौहापाली मार्ग, फकीर चौक, स्टेशन चौक, डभरा रोड से भ्रमण कर कथा स्थल अजीत सिंह नगर पहुँचेगी

Related Posts