खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड के प्रबंधक विकास अग्रवाल की पहल से शनिवार को ग्राम टेमटेमा में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. पी. प्रधान और डॉ. टीके पटेल ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कंपनी के ओएचसी से अजय पटेल एवं उनकी टीम ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर में कुल 116 मरीजों की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस जनहितकारी पहल से ग्रामवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।
ग्रामीणों ने स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी।









