कॉमर्स सर्किल में एआई प्रोग्राम पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर स्थित कॉमर्स सर्किल में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

rl
previous arrow
next arrow

इस हाईटेक कॉम्पिटिशन में स्टूडेंट्स ने अपनी कला का मुजाहिरा पेश करते हुए खुद को भी इम्प्रूव किया। विजेताओं में प्रथम हेमंत उपाध्याय (केंद्रीय विद्यालय), द्वितीय निकिता (विद्या विकास) और तृतीय स्थान पर प्रशुमिता (साधुराम विद्या मंदिर) रहे तो उपविजेता में अदिती केडिया (संस्कार), नैतिक शर्मा (सेंट टेरेसा) तथा सिमरन सिंह (सेंट जेवियर्स) रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

जेसी मुकेश बजाज ने संचालन किया। जेसीआई अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल ने अपनी संस्था जेसीआई के महत्व पर प्रकाश डाला।वहीं, कॉमर्स सर्किल के निदेशक सीए उपेंद्र साहू ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों के आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता को बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता का विषय था “कृत्रिम बुद्धिमत्ता: भविष्य का आधार या मानवता के लिए चुनौती ?

Related Posts