दासरथी कृषि सेवा केन्द्र और विकास स्मार्ट कृषि केंद्र की अनुज्ञप्ति निलंबित

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कृषि विभाग ने विकास कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस किया जारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण कीटनाशी, फफूंदनाशी एवं खरपतवारनाशी दवाएं उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अवसान हो चुकी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशी विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड रायगढ़ में कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 का पालन नहीं करने वाले कृषि केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

rl
previous arrow
next arrow

                  निरीक्षण के दौरान मेर्सस दासरथी कृषि सेवा केन्द्र, महापल्ली एवं मेसर्स विकास स्मार्ट कृषि केन्द्र, बोईरदादर की अनुज्ञप्ति प्रभाव से निलंबित की गई। वहीं मेसर्स विकास कृषि केन्द्र द्वारा आवश्यक पंजी संधारण नहीं किए जाने तथा नियम 10(4), 15(1) एवं 15(2) का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम में कीटनाशी निरीक्षक अभिषेक पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रायगढ़ तथा कृषि विकास अधिकारी विनोद पटेल शामिल रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

        कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कीटनाशी विक्रय संस्थानों का नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। वहीं, कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य बाजार में नकली, अमानक एवं अवसान दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि किसानों को उनकी फसल के लिए सही व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी, फफूंदनाशी और खरपतवारनाशी दवाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Posts