रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई भी दी। यही नहीं, उनके किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा कर नशा मुक्ति अभियान तथा रायगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। चर्चा में जो विषय थे उन पर एसएसपी ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
महासभा की ओर से श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में इंजीनियर एसडी यादव (राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा), प्रदेश सचिव गणेश यादव, जिला उपाध्यक्ष कानूराम यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकजलता यादव, लीगल सेल से एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, भावना यादव, सुषमा यादव, हिना यादव, प्रियंका यादव उपस्थित थी। यह प्रेस विज्ञप्ति गणेश यादव ने जारी की है।








