इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पटीशन में ओपी जिंदल स्कूल ने मारी बाजी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ICAI रायगढ़ शाखा ने वित्तीय ज्ञान मेला सप्ताह के तहत किया आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा द्वारा ‘वित्तीय ज्ञान मेला सप्ताह’ के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, व्यावसायिक ज्ञान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

    इस प्रतियोगिता में शहर के 6 प्रमुख प्रतिष्ठित विद्यालयों में ओपी जिंदल स्कूल (OPJS), केंद्रीय विद्यालय (KV), सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, साधुराम विद्या मंदिर (SRVM) और वैदिक इंटरनेशनल स्कूल ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से 5-5 मेधावी छात्रों की टीम शामिल हुई। इसमें कुल 30 विद्यार्थियों के बीच विभिन्न चरणों में वित्त, सामान्य ज्ञान और कॉमर्स से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। कड़े मुकाबले के बाद ओपी जिंदल स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

balaji
previous arrow
next arrow

       ओपी जिंदल स्कूल की विजेता टीम में श्रेया यादव (कक्षा 12वीं), ख्याति अग्रवाल (12वीं), अभिज्ञान अग्रवाल (12वीं), नैतिक कुमार (12वीं), हर्ष चौधरी (11वीं) शामिल रहे। वहीं, प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीए नितेश अग्रवाल और सीए अमन अग्रवाल शामिल रहे, जिन्होंने छात्रों के ज्ञान, त्वरित उत्तर व तार्किक क्षमता का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व संयोजन सीए इशिता अग्रवाल, सीए उपेन्द्र साहू और सीए इशिका अग्रवाल ने किया।
         इस अवसर पर रायगढ़ शाखा के चेयरमैन सीए दिनेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सीए संजय सोनी, सचिव सीए राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए वंश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीए संतोष के. टिबरेवाल, सीए दिनेश अग्रवाल (बिलासपुर) एवं सिकासा (CICASA) चेयरमैन सीए तेजस्वी अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Related Posts