विशाखापट्टनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जताया आभार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम तथा धार्मिक नगरी प्रयागराज के लिए रायगढ़ होकर साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। काउंसिल ने इसे रायगढ़ की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

rl
previous arrow
next arrow

                    ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह और सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि रायगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर काउंसिल लगातार रेलवे प्रशासन के समक्ष मांगें उठाती रही है। इसी क्रम में गत 27 मार्च को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के रायगढ़ आगमन के दौरान ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा था। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मांग क्रमांक 7 के माध्यम से रायगढ़ होकर दक्षिण भारत, चेन्नई विशाखापट्टनम, तिरुपति बंगलुरु आदि क्षेत्रों के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की थी।

balaji
previous arrow
next arrow

           वहीं मांग क्रमांक 9 में महाकुंभ में समय प्रयागराज के लिए दी गई सुविधा को पुनः प्रारंभ कर रायगढ़ होकर प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों मांगों को स्वीकार करते हुए रायगढ़ होकर दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा प्रारंभ किए जाने का निर्णय रायगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। इससे रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन महत्वपूर्ण गंतव्यों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। 
                    ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के संरक्षक गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ, अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील मेघवाल, बिरादराना संगठन के बासुदेव शर्मा शशिभूषण सिंह, खगेश पटेल, देवेंद्र पटेल, अनिता नायक, काजल विश्वास, रंगापति बारीक़, प्रवीण तम्बोली, विष्णु यादव, वेदप्रकाश अजगले, गोपाल नायक, कान्हा बरेठ, संजीव सेठी, मदन पटेल, लंबोदर साव, बसंत दुबे, समेलाल, फत्तेचंद पटेल, नीलकंठ साहू, डीके सिंह, सामंत कुमार आदि ने मांग पर सकारात्मक निर्णय के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ट्रेड यूनियन काउंसिल की अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Related Posts