
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन तथा बेहतर कार्यशैली विकसित करने के उद्देश्य से “लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन” विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पुसौर में किया गया। प्रशिक्षण सत्र में जोन प्रशिक्षक जेसी मुकेश बजाज ने प्रतिभागियों को लक्ष्य निर्धारित करने, प्राथमिकताएं तय करने, समय का प्रभावी उपयोग करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को व्यवस्थित तरीके से प्राप्त करने के व्यावहारिक तरीके बताए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से यह समझा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और सही समय प्रबंधन व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक सफलता के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल लक्ष्य निर्धारित करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने समय एवं प्रयासों का सही दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक जेसी विकास अग्रवाल एवं प्रशिक्षण उपाध्यक्ष जेसी सुमित मित्तल सहित जेसीआई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर जेसीआई रायगढ़ सिटी ने प्रतिभागियों, विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षक एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जेसीआई रायगढ़ सिटी के जनसंपर्क अधिकारी जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।







