ओपी जिंदल ने उद्योग को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का माना माध्यम : त्रिवेदी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ओपी जिन्दल की 96वीं जयंती पर
ओपीजेएस सभागार पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

rl
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय ने अपने संस्थापक स्व. ओमप्रकाश जिंदल के 96वीं जयंती के अवसर पर अंतर्विद्यालयीन चित्रकला, शतरंज, बैडमिंटन, समूह नृत्य, वाद-विवाद एवं वेब डिज़ाईनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

प्रतिभागी विद्यालयों में रायगढ़ से मोनेट डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल, नहरपाली, जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल, किरोड़ीमलनगर, सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर, न्यू विवेकानंद स्कूल, खरसिया, जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल, घरघोड़ा, सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, प्रज्ञा हायर सेकेंडरी स्कूल, डी.डब्ल्यू.पी.एस. स्कूल, जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल, ओपीजिंदल स्कूल, तमनार, तराईमाल, कुंजेमुरा, राबो, बड़बील एवं अंगुल से 275 विद्यार्थी शामिल हुए थे। अंतर्शालेय हिन्दी पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम दिषा साव (सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, रायगढ़), द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः सामर्थ नायक, श्रुति पटेल (ओपीजेएस, सावित्री नगर) एवं सांत्वना पुरस्कार उन्नति प्रधान (ओपीजेएस, तराईमाल) एवं सावित्री साहू (सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, रायगढ़) नेे प्राप्त किया।

               इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ समूह में प्रथम पुरस्कार भूमिजा मोहंती (ओपीजेएस, अंगुल), द्वितीय पुरस्कार आदर्श यादव (ओपीजेएस, तराईमाल), तृतीय पुरस्कार नेहा शर्मा (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) एवं सांत्वना पुरस्कार दामिनी देवांगन (प्रज्ञा उच्च. माध्य. विद्या., मालीडीपा) एवं हिमांशु शेखर नायक (ओपीजेएस, बडबिल) तथा वरिष्ठ समूह में प्रथम श्रृष्टि बेहरा (ओपीजेएस, तमनार), द्वितीय सौम्य साहू (सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, रायगढ़), तृतीय सचेतन सतपथी (ओपीजेएस, अंगुल), सांत्वना पुरस्कार कनिका प्रसाद (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) एवं शिखा साहू (ओपीजेएस, तराईमाल) को प्रदान किया गया। समूह नृत्य स्पर्धा में प्रथम ओपीजेएस, अंगुल, द्वितीय सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, रायगढ़, तृतीय ओपीजेएस, कुंजेमुरा व सांत्वना पुरस्कार दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ ने हासिल किया।

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार देवांशी दास (ओपीजेएस, अंगुल), द्वितीय अभ्युदय सिंह (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़), तृतीय दवनीत कौर (ओपीजेएस, बडबिल) एवं सांत्वना पुरस्कार शुभी चौहान (ओपीजेएस, तमनार), लिंगराज साव (सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर) को प्रदान किया गया। वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सूरज कुमार मलिक (ओपीजेएस, अंगुल), तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम राज पटेल (मोनेट डीएव्ही पब्लिक स्कूल, नहरपाली) ने प्राप्त किया। ओपीजेएस स्टाफ शार्ट्स प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उर्वशी लाल (ओपीजेएस, रायगढ़), द्वितीय वर्षा मोटवानी (ओपीजेएस, रायगढ़) एवं तृतीय पुरस्कार मीना द्विवेदी (ओपीजेएस, सावित्री नगर) ने हासिल किया। अंतर्शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओपीजेएस, रायगढ़ प्रथम एवं ओपीजेएस, तमनार ने द्वितीय तथा अंतर्शालेय शतरंज प्रतियोगिता में ओपीजेएस, रायगढ़ प्रथम एवं मोनेट डीएव्ही पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रुप डॉ. प्रीति षड़ंगी (व्याख्याता, किरोड़ीमल शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़), श्रीमती लीना चाको (उप-प्राचार्या, ओपीजेएस, रायगढ़), डॉ. दीपिका सरकार (नृत्य शिक्षिका, कार्मेल कान्वेंट स्कूल, रायगढ़), शरद वैष्णव (नृत्य शिक्षक, रायगढ़) के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक भी शामिल थे।

                            विद्यालय के प्राचार्य आरके त्रिवेदी ने कहा कि बाबूजी (ओपी जिन्दल) ने उद्योग को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का माध्यम माना। उन्होंने रोजगार सृजन, गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण, नवाचार, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व को सदैव प्राथमिकता दी। उनके द्वारा स्थापित मूल्य आज भी आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और औद्योगिक प्रगति के मार्ग को प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे ओपी जिन्दल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, परिश्रम, उत्कृष्टता और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का आधार बनाएं। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Related Posts