पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

केंद्र सरकार के समान राज्य के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत मंहगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी किए जाने की मांग की

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आव्हान पर जिला शाखा रायगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के माध्यम से आज 5 अगस्त को ज्ञापन देते हुए केंद्र सरकार के समान राज्य के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत मंहगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी किए जाने की मांग की गई है।

rl
previous arrow
next arrow

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष अभयशंकर गौरहा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत स्वीकृत कर उसका लाभ प्रदान किया जा चुका है, किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को आजतक 2 प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी नहीं किया गया, जिससे राज्य के लाखों पेंशनरों में निराशा व्याप्त है। यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहमति लेने देने की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। जिससे एरियर सहित मंहगाई राहत के भुगतान में अब कोई बाधा शेष नहीं है। अतः जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत (डीआर) एरियर सहित तत्काल भुगतान का आदेश जारी कर राज्य के समस्त पेंशनरों के हित में सकारात्मक एवं त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध है ताकि राज्य के लाखों पेंशनरों को राहत एवं न्याय मिल सके।

balaji
previous arrow
next arrow

ज्ञापन देने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुहास लांबट के साथ उपाध्यक्ष खुशीराम मेहर, केपी चौधरी, सचिव कमल नंदे, एससी तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, केशर सिंह ठाकुर, दिलीप कुमार आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा

Related Posts