इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने नए सत्र का किया श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मां चंद्रहासिनी देवी, श्याम बाबा के दरबार में मत्था टेककर श्रद्धा, आस्था और सेवा का लिया संकल्प

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने अपने सत्र 2026–27 का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था एवं सेवा के संकल्प के साथ किया।

rl
previous arrow
next arrow

            क्लब की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल और सचिव श्रीमती बिंदिया मोदी के नेतृत्व में क्लब की सदस्यों ने चंद्रपुर स्थित माँ चंद्रहासिनी मंदिर तथा श्री श्याम बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ करते हुए क्लब, समाज एवं जनमानस की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान महिला सदस्यों ने सेवा, मित्रता एवं समर्पण की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूरे वर्ष निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

balaji
previous arrow
next arrow

          इस आध्यात्मिक यात्रा में क्लब की रिंकी सोनी, हेमलता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अंजू टिबरेवाल, वंदना अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सपना अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, श्वेता गर्ग एवं उर्मिला मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन सरोज अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts