
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत GK Electric के अधिकृत डीलरशिप AMAR EV का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य श्री अमर परवानी ने की। समारोह में GK Group के प्रबंध निदेशक पुनीत परवानी, रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान व निगम सभापति डिग्रीलाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के परिवहन का आधार हैं। इनके उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन खर्च में कमी आएगी तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की स्थापना जिले में हरित एवं स्वच्छ परिवहन को नई गति प्रदान करेगी।
नव प्रारंभ हुए AMAR EV शोरूम में ग्राहकों को GK Electric के आधुनिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (पैसेंजर एवं कार्गो), बिक्री, सर्विस, जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स एवं बिक्री उपरांत सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह डीलरशिप रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को विश्वसनीय, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन समाधान उपलब्ध कराएगी।







