पेंशनर्स महासंघ की हुंकार, 5 को रायगढ़ और 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में सौंपेंगे ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

जनवरी से देय दो प्रतिशत डीआर एरियर सहित भुगतान की करेंगे मांग

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय आव्हान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला रायगढ़ द्वारा राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 सेे देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rl
previous arrow
next arrow

      पेंशनर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष अभय शंकर गौरहा ने बताया कि प्रथम चरण में आगामी 5 अगस्त को जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण में आगामी 19 अगस्त को संभागीय मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

balaji
previous arrow
next arrow

  उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच सहमति लेने देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अब महासंघ की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ शासन से जनवरी 2026 से देय दो प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी कराना है ताकि राज्य के सभी पेंशनरों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

           पेंशनर नेता ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण अनुशासित एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन अथवा नारेबाजी नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के उपरांत उसकी पावती प्राप्त की जावेगी तथा स्थानीय समाचारपत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार विज्ञप्ति प्रेषित की जाएगी। उन्होंने जिले के पेंशनरों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेंशनरों की एकजुटता ही उनकी मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएगी।

  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुहास लाम्बट, जिला उपाध्यक्ष केपी चौधरी, खुशीराम मेहर सचिव कमल नंदे कोषाध्यक्ष एमडी नायक, नरेश चंद्र स्वर्णकार, प्रभुदयाल पटवा, डमरूधर पटेल, दिलीप कुमार, चित्रसेन पटेल, सरिता गुप्ता, आसिमा कुंडु आदि ने पेंशनरों को अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट रहकर आंदोलन को सशक्त एवं सफल बनाने की अपील की है।

Related Posts