देवी संपद मंडल ने यादगार मनाया गुरु पूर्णिमा

by SUNIL NAMDEO
0 comments


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के धर्म नगरी खरसिया में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव से धार्मिक माहौल में धूमधाम से मनाया गया।

rl
previous arrow
next arrow

    देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा (पत्रकार) ने बताया कि स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा (राम मंदिर गंज चौक) में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी शिष्य परिवार द्वारा एक धार्मिक आयोजन कर पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था। ब्रम्हलीन गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पंडित बिट्टू महाराज ने पूजा-अर्चना की। शिष्य परिवार ने अपने परिजनों के साथ गुरुदेव की पूजा-अर्चना सामूहिक आरती की। महिला मंडल ने भजन का आयोजन कर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। अंत में जलपान के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। देवी संपत मंडल के गोपाल शर्मा (पत्रकार) ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

balaji
previous arrow
next arrow

               कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, सन्टी सोनी, कैलाश बंसल, विनोद शर्मा, प्रिंस सलूजा, नरेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, रजत शर्मा, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकरवाल, पवन अग्रवाल, महिला मंडल से प्रेमा गोयल, कौशल्या अग्रवाल, चमेली शर्मा, सरिता शर्मा, उषा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शशि शर्मा, श्वेता शर्मा, रुक्मणी शर्मा सहित अनेक भक्तों ने मिलजुल कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बनाया।

Related Posts