शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संकुल चांदमारी में हुई मासिक बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी में संचालित संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु बैठक प्राचार्य  भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में भारत माता के जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ। संकुल प्राचार्य श्री नामदेव ने प्रधान पाठकों और शिक्षकों को शासन के मंशानुरूप विभागीय आदेशों -निर्देशों का पालन पूरी दृढ़ता, गंभीरता व ईमानदारी से करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया।

rl
previous arrow
next arrow

                                        उन्होंने प्रथम सत्र में सीजीवीएसके एप में ऑनलाइन उपस्थिति, शासन/ विभाग/संकुल से व्हाट्स एप में या अन्य किसी उचित माध्यम से प्रसारित आदेश/निर्देश का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन,यूडाइस प्रोग्रेशन और अपडेशन, एमबीयू अपडेशन, छात्रवृत्ति कार्य संबंधी जानकारी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषयों हेतु विशेष मार्गदर्शन तथा कार्य -योजना, शाला की वार्षिक कार्य-योजना, मेंटर शिक्षक नियुक्त करना, शी- बाक्स, पास्को शिकायत बाक्स, चलित सेनेटरी वेंडिंग मशीन एवं उसकी उपलब्धता, छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की सुनिश्चितता, प्रधान पाठक द्वारा अवकाश को स्वीकृत/निरस्त को लंबित नहीं रखने, अवकाश विवरण पंजी का संधारण, प्रतिदिन दैनन्दिनी की जांच, सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, कक्षा – गृह कार्य, कमजोर बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों का अनिवार्य रूप से उल्लेख, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, पुस्तक स्कैनिंग जानकारी, शेष पुस्तक की बीआरसी कार्यालय में वापसी, दैनिक प्रार्थना का साउंड सिस्टम के माध्यम से संचालन, प्रार्थना सभा में सभी स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति, वनविभाग से संपर्क कर शाला में पौधरोपण, कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा आदि बिंदुओं पर चर्चा की।

balaji
previous arrow
next arrow

          द्वितीय सत्र में प्रधान पाठिका डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अन्य बिंदुओं यथा -शाला के दीवारों पर उच्च अधिकारियों के नाम, पद, मोबाइल नंबर का अनिवार्य लेखन, पालन प्रतिवेदन, अवलोकन/निरीक्षण पंजी का संस्था प्रमुख के टेबल में रखा जाना, अवलोकन/निरीक्षण पश्चात् प्रधान पाठक द्वारा फोटोग्राफ संकुल ग्रुप में प्रेषित करना, स्थायी जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने, प्रतिदिन टायलेट, शाला परिसर की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन रसोइया द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाण पत्र समय-सीमा में देना, प्रधान पाठक द्वारा अपनी डायरी को सप्ताह में एक बार संकुल प्राचार्य द्वारा अवलोकन कराना, एनएनएम, नवोदय प्रवेश परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी प्रतिदिन बच्चों को कराना, इंस्पायर अवार्ड तथा विज्ञान मॉडल की तैयारी, एफएलएन क्रियान्वयन एवं उसकी प्राप्ति पर ध्यान, किचन गार्डन, अधिकारियों द्वारा लिखे गए टीप में कमी को शीघ्रता से पूर्ण करना, ब्लूप्रिंट के आधार पर अध्यापन कार्य, शाला पंजियों का प्रतिदिन संधारण,डाक -प्रेषण सही समय पर, कक्षा -सजावट, प्रत्येक कक्षा में विज्ञान व गणित का कोना, अनुपस्थित विद्यार्थियों हेतु पालक संपर्क, शिक्षक परिचय, विद्यार्थियों की कक्षावार -जातिवार जानकारी, समय-सारिणी, शालेय सामग्री वितरण, घंटी बजाने की तालिका आदि का दीवार पर लेखन, शैक्षिक गतिविधियों की विडीयो क्लीप सुरक्षित रखना, अध्यापन कार्य में प्रतिदिन सहायक शिक्षण सामग्री का उपयोग, नवाचार, आगमन -निगमन, सूचना पंजी का संधारण, स्वच्छता बनाए रखने एवं कार्यशाला का आयोजन, 5वीं तक 20 और 8वीं तक 25 तक पहाड़ा याद करवाना एवं बारह -खड़ी का अभ्यास, बच्चों में समग्र रूप से कौशलों का विकास,बाल सदन गठन एवं पाठ्य-सहगामी क्रियाएं, विद्यार्थियों की सुरक्षा , राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने, संकुल त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सारगर्भित प्रकाश डाला एवं शिक्षकों से सुझाव लिए गए। 

              प्रभारी प्राचार्य गायत्री ठाकुर ने शाला की व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र उस कमी को पूरा करने और शाला का परीक्षाफल बेहतर लाने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। इस बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खांडे, हायर सेकेण्डरी केवड़ा बाड़ी से प्रभारी प्राचार्या गायत्री ठाकुर, विभा शर्मा, माध्यमिक विद्यालय से प्रधान पाठक द्वय अनिल कुमार मोदी, प्रेमलता चंदेल, शिक्षिका भगवती शर्मा, प्राथमिक विद्यालय अंतर्गत सर्व प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी, गौरी मोहंती, क्षमा साहू, दीपक पटेल, माधव राम सिदार, सहायक शिक्षिका भावना दुबे, रश्मि भगत आदि उपस्थित थे।

Related Posts