तहसीलदार ने पूर्वज के आधार पर की कोटवार की नियुक्ति

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कटंगपाली कोटवार द्वारा कोटवारी भूमि में नियम विरुद्ध फ्लाईएश डंपिंग करने पर कोटवार सेवा समाप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए विभागीय कार्य के संबंध में जानकारी दी कि, सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली, खोखेपुर में कोटवार की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियम के आधार पर किया गया है।

rl
previous arrow
next arrow

                   ग्राम बोन्दा में नियुक्त कोटवार के पूर्वज के कोटवार होने के आधार पर किया गया है। नियुक्त कोटवार के पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर ग्राम बोन्दा के कोटवार रह चुके हैं। इसी प्रकार कटंगपाली के कोटवार द्वारा सरकारी कोटवारी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग नियम विरुद्ध कराया गया, जिसके आधार पर कोटवार सेवा समाप्त (बर्खास्त) किया गया है, जिनके अपील प्रकरण उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है।

balaji
previous arrow
next arrow

        दूसरी ओर तहसीलदार ने कहा है कि, यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो उसके विरुद्ध अपील कर सकते हैं।

Related Posts