रायगढ़ में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ अध्यक्ष शाखा यादव और ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। बारिश के बावजूद कांग्रेस समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के माध्यम से नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कुव्यवस्था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया।

rl
previous arrow
next arrow

                  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए लाखों छात्र-छात्राएं अपने अधिकार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनके समर्थन में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, दुर्भावनापूर्ण और तानाशाही मानसिकता का परिचायक है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

balaji
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के प्रत्येक छात्र और युवाओं के समर्थन में हमेशा मजबूती से खड़ी है। उनके हक की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी। कांग्रेस की मांग है कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों को कठोर सजा दी जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ न केवल नारेबाजी की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शाखा यादव, नगेन्द्र अनिल शुक्ला, संतोष राय, हरेराम तिवारी, दीपक पांडेय, शेख सलीम नियारिया, कन्हैया पटेल, अरुण गुप्ता, विकास ठेठवार, वसीम खान, नरेश जायसवाल, संदीप अग्रवाल, मदन महंत, सत्यप्रकाश शर्मा, नारायण घोरे, मुरारी भट्ट, रानी चौहान, रिंकी पांडेय, अरुणा चौहान, केवरा बाई, संयुक्ता सिंह, उमा महंत, संगीता गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मनमोहन गुप्ता, दीपक सिंह, शब्बीर खान, देव साहू, यश यादव, गोलू यादव, संतोष चौहान, प्रमोद देवांगन, रवि पांडेय, प्रदीप टोप्पो, तरुण गोयल, सोनू पुरोहित, रजत गोयल, सुजय राय, संजय चौहान, गुलशन साहू, वैभव चौबे, प्रमोद देवांगन, अमन खापड़े, विक्रम चौहान, अज्ञात मल्होत्रा, शारदा सिंह गहलोत, अजहर हुसैन, दीपक बी सिंह,अजमुद्दीन मिर्जा, अभिजीत श्रीवास, आकाश समुंद्रे उपस्थित रहे।

Related Posts