रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने मानवता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए 19 जुलाई को शहर के कोतरा रोड स्थित लक्ष्य ब्लड बैंक डॉ. अरुण केडिया डायग्नोस्टिक सेंटर में भव्य ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। यह शिविर क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष अरोरा, प्रोग्राम चेयरमैन डॉ. अरुण केडिया व सचिव अंकित कलानोरिया के विशेष मार्गदर्शन में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक हुआ।

rl
previous arrow
next arrow

मूल उद्देश्य जनसेवा – क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल कहा कि आज के शिविर में कुल 86 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 45 योग्य दानदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्रित सभी 45 यूनिट रक्त लक्ष्य ब्लड बैंक को दिया गया है। रक्तदाताओं को क्लब की ओर से सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में लक्ष्य ब्लड बैंक की डॉ. सोनल केडिया और टीम के सदस्यों का बेहद सकारात्मक सहयोग रहा।

balaji
previous arrow
next arrow

इनका रहा योगदान –  ब्लड डोनेशन शिविर को सफल बनाने में संतोष सिंघल, अंकित अग्रवाल, आशीष अरोरा, डॉ. अरुण केडिया, डॉ. मनीष बेरीवाल, विजय अग्रवाल, आशीष महामिया, सुशील रामदास अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी, संदीप अग्रवाल, पंकज गोयल, राहुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक गर्ग, मुकेश अग्रवाल, मयंक केडिया, नारायण अग्रवाल, दयानंद अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल बीके, संतोष भालोटिया, आनंद नहाड़िया, मनोज अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, रोटे. अनिल अग्रवाल, अनिल अग्रवा, पवन गुप्ता, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, ज्योति आशीष महामिया, पूनम अरोरा, प्रेमलता अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts