सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर में 5 दिवसीय संस्कार केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नौनिहालों में संस्कार का बीज रोपने में अग्रणी सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर, रायगढ़ में 5 दिवसीय संस्कार केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामस्वरूप शर्मा (अखिल भारतीय संस्कार केंद्र प्रमुख) उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रधर पटेल के द्वारा विशिष्ट अतिथि में चंद्रकुमार डडसेना (प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख), एलपी कटकवार (प्रबंध समिति व्यवस्थापक), कृष्ण कुमार पांडेय (वर्ग प्रमुख प्रधानाचार्य चांपा विद्यालय), परमानंद नायक (जिला समन्वयक), गणेश चंद्र यादव (जिला प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। प्राचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया। आचार्य रमेशधर द्विवेदी ने तिलक स्वागत किया। मुख्य अतिथि रामस्वरूप शर्मा ने अपने वक्तव्य में संस्कार केंद्र के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से ही देश का नवनिर्माण संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य जयकुमार यादव, राम प्रसाद दुबे, श्रीमती फणिमा, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती सावित्री, श्रीमती चंद्रकांति, श्रीमती अमिता, राजू यादव, संजय भैना एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।







