स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का वास : राठी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ओपी जिंदल विद्यालय में दिखा गजब का अनुशासन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल रायगढ़, नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड के सौजन्य से योग मैदान पर 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे हुआ। मंच संचालन कर रहे विद्यालय के शिक्षक विश्वेश्वर शर्मा ने योगाभ्यास का परिचय देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड के निदेशक डॉ. एसएस राठी, प्राचार्या अलका गोडबोले, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी, नलवा प्लांट के कर्मचारी, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

rl
previous arrow
next arrow

                       मुख्य अतिथि डॉ. एसएस राठी ने योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग की कोई आयु-सीमा नहीं होती। अधिक आयु के लोग भी इसका नियमित अभ्यास कर सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर योग करते रहना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। यदि 50 वर्ष की आयु के बाद भी योग नहीं किए तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। प्राचार्या अलका गोडबोले ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का साधन नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने की प्रक्रिया है। यह तनाव दूर कर विद्यार्थियों में एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

balaji
previous arrow
next arrow

           संगीत शिक्षक डॉ. विद्याशंकर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में कक्षा आठवीं-नवमीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना गीत “तेरी है जमीं तेरा आसमां” का गायन किया गया। इसके पश्चात कक्षा छठवीं से नवमीं के विद्यार्थियों ने योग गीत “आओ योग करें हम सभी” का गायन कर मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य शिक्षिका कोयल मजूमदार एवं योग प्रशिक्षिका काजल घोष क्रीड़ा शिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा योग नृत्य का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें संगीत की मधुर धुन पर सूर्य नमस्कार की मुद्राओं और विभिन्न योगासनों का कलात्मक प्रदर्शन किया गया। फिर, योग प्रशिक्षिका काजल घोष और क्रीड़ा प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Posts